आंध्र प्रदेश में 3500 किसानों को ट्रैक्टर खरीद पर जल्द मिलेगी सब्सिडी: कृषि मंत्री
नई दिल्ली, 16 मई। आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में कृषि मंत्री के गोवर्धन रेड्डी ने कहा है कि जल्द ही 3500 किसानों को सब्सिडी के ट्रैक्टर उपलब्ध होंगे। मंत्री ने कहा कि सब्सिडी की राशि 15 दिनों के भीतर उनके खाते में जमा करा दी जाएगी। मंत्री ने पोडालाकुर मंडल के प्रभागिरी पटनाम में किसान क्राफ्ट की कृषि उपकरण बनाने वाली इकाई के उद्घाटन के मौके पर यह बात कही।

कृषि मंत्री के गोवर्धन रेड्डी ने कहा कि यह पहल मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के दिमाग की उपज है। आरबीके किसानों की सभी जरूरतों के लिए वन-स्टॉप सेंटर के रूप में काम करते हैं। इस कॉन्सेप्ट से कृषि क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव आया है। मंत्री रविवार को पोडालाकुर मंडल के प्रभागिरी पटनाम में किसान क्राफ्ट की कृषि उपकरण बनाने वाली इकाई का औपचारिक शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश के रायथू आरबीके की पहल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान हासिल की। इस केंद्र को 'सेंटर फॉर द चैंपियन अवार्ड' द्वारा नामित किया गया था, जो संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।
कृषि मंत्री ने किसानों को चक्रवात आसनी के कारण हुए नुकसान के लिए सरकारी सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि नेल्लोर में किसान क्राफ्ट इकाई कम लागत पर कृषि उपकरण प्रदान करने के साथ ही युवाओं को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि इसकी दूसरी यूनिट लॉन्च होगी। जिला कलेक्टर केवीएन चक्रधर बाबू ने सर्वपल्ली विधानसभा क्षेत्र को विकसित करने की दिशा में उठाए गए कदम की प्रशंसा की।












Click it and Unblock the Notifications